तीन दिवसीय 77 वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
-विगत वर्ष के बालक वर्ग चैंपियन हर्ष तोमर को मशाल वाहक का कार्य किया
मुरादाबाद, 06 अक्टूबर (हि.स.)। तीन दिवसीय 77वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पारकर इंटर कॉले में हुआ। जनपदीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी नगर के द्वारा झंडारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर के द्वारा की गई, उद्घाटन कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा शतानंद शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तथा बालिकाओं के द्वारा केसरिया सफेद गुब्बारे उड़ाकर खेल भावना को प्रकट करते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद के समस्त संकुल ने अपने मार्च पास्ट के साथ प्रतिभाग किया। मार्च पास्ट की अगुवाई जीजी हिंदू इंटर कॉलेज मुरादाबाद के बालकों ने अपने उद्घोष बैंड के साथ की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना आर्य कन्या इंटर कॉलेज, स्वागत गीत प्रभा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज समूह गान कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज तथा प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर के द्वारा मशाल प्रज्वलन तथा विगत वर्ष के बालक वर्ग चैंपियन हर्ष तोमर को मशाल वाहक का कार्य किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ 800 मीटर की दौड़ बालक वर्ग के साथ प्रारम्भ हुआ।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

