मुरादाबाद में 19 जुलाई को होगा जिला आर्य सम्मेलन, आएंगे प्रदेश प्रधान

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में 19 जुलाई को होगा जिला आर्य सम्मेलन, आएंगे प्रदेश प्रधान


मुरादाबाद, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आर्य समाज स्टेशन रोड में आर्य प्रतिनिधि सभा की रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि 19 जुलाई को जनपद में जिला आर्य सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश आर्य समाज के प्रधान (अध्यक्ष) और गुरुकुल वृंदावन के संचालक स्वामी स्वदेश आचार्य मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता के रूप में आएंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीता आर्य और विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र गांधी, रमेश चन्द्र आर्य एवं डॉ अभय श्रोत्रिय के साथ जनपद की सभी तहसीलों की आर्य समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने बताया कि कि उत्तर प्रदेश आर्य समाज के प्रधान (अध्यक्ष) और गुरुकुल वृंदावन के संचालक स्वामी स्वदेश आचार्य जिला आर्य सम्मेलन में शोभा बढ़ायेंगे। 19 जुलाई को होने वाले जिला आर्य सम्मेलन की तैयारियों और उसकी सफलता पर पदाधिकारियों से सहमति ली गयी है। सम्मेलन की सफलता के लिए गांव-गांव पहुंचने हेतु ब्लाक स्तर पर संयोजक नियुक्त किये गये हैं। वहीं महानगर को 15 खंडों में बांटकर कार्यकर्ताओं को सम्मेलन हेतु सम्पर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अजब सिंह आर्य व संचालन जिला मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने किया।

बैठक में अरबिंद आर्यबंधु निर्मल आर्य शन्नो गुप्ता ऊषा गुप्ता, प्रभा आर्य, मीरा सोती, लोकेश आर्य रविंद्र आर्य, उमेश आर्य, पूनम शास्त्री, वी के अग्रवाल, राजपाल सिंह, रामौतार सिंह, चंद्र विजय, ओमवीर सिंह सिंह संजीव सिंहल, महावीर सिंह, गुलाब सिंह वर्मा, नीरज जिंदल, पूनम कत्याल, गायत्री आर्य, वेद मुनि आदि उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story