रायबरेली में लगे विवादित पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
रायबरेली, 22 जून(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार की सुबह शहर में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगाये गए है। इससे आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
सोमवार की सुबह शहर में लगे कई पोस्टरों से सियासी तापमान बढ़ गया। पोस्टर वॉर की खबर फैली, समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। कई कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंच गए और वहां जोरदार हंगामा शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी वीरेंद्र यादव का कहना है जानबूझकर ऐसे विवादित होर्डिंग लगाये गए हैं ताकि समाज में जातीय तनाव पैदा किया जा सके और राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

