पीएनपी के बाद बेसिक शिक्षा में सुधार की जरुरत: देवराज पाठक

WhatsApp Channel Join Now
पीएनपी के बाद बेसिक शिक्षा में सुधार की जरुरत: देवराज पाठक


-सनातन एकता मिशन ने बेसिक शिक्षा निदेशक को किया सम्मानित

प्रयागराज, 06 जून (हि.स)। सनातन एकता मिशन प्रयागराज की ओर से हाशिमपुर रोड स्थित कार्यालय में शनिवार काे बेसिक शिक्षा निदेशक उप्र अनिल भूषण चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। सनातन एकता मिशन के संरक्षक पं देवराज पाठक और सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी को अंगवस्त्रम, श्रीमदभागवद गीता, डिजिटल धार्मिक ग्रंथ, माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सनातन एकता मिशन के संरक्षक पं देवराज पाठक ने कहा कि कार्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) में फैली अव्यवस्था और अराजकता को पूर्व सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जहां खत्म करके डीएलएड सत्र को व्यवस्थित किया था। वही, डीएलएड परीक्षा में नकल से आने वाले शत प्रतिशत रिजल्ट पर सख्ती से अंकुश लगाते हुए उसे ठीक किया गया।

उन्होंने कहा कि जिन कालेजों में डीएलएड की पढ़ाई होती थी, वहीं परीक्षा केन्द्र बनाए जाने पर सामूहिक नकल होती थी। ऐसे परीक्षा केन्द्रों को खत्म करके जीआईसी और एडेड विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाकर सामूहिक नकल को सख्ती से खत्म किया। डीएलएड के सभी कापियों का मूल्यांकन एक डायट में होने से व्यापक स्तर पर गड़बड़ी होती थी ऐसे में डीएलएड के सभी विषयों की कापियां अलग-अलग जिलों में मूल्यांकन के लिए भेजकर नकल माफियाओं की कमर तोड़ दिया था।

पं अशोक कुमार पाठक ने कहा कि एडेड जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक भर्तियों में व्यापक स्तर गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। उच्च स्तरीय जांच होने के बाद सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक को उनके कार्य प्रणाली एवं सरल व्यवहार और लोगों की मदद करने वाला अधिकारी बताया।

अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सम्मानित करने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षको और कर्मचारियों के हित के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा, लोगो की सभी प्रकार से मदद भी करूंगा। इस दौरान सनातन एकता मिशन के सदस्य बड़ी संख्या मे मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story