सहकारी बैंकों में ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सहकारी बैंकों में ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश


जौनपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सहकारी विभाग की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को वाराणसी मंडल की संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह ने सहकारी बैंकों में ऋण वितरण और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के साथ सहकारी समितियों और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की कार्यप्रणाली प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक और जिला सहकारी बैंक जौनपुर के कार्यों की समीक्षा की गई। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने और बकाया ऋण की वसूली के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचना चाहिए और विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला सहकारी बैंक के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story