पत्रकार कल्याण परिषद ने दिनेश तिवारी को बनाया प्रयागराज का जिलाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
पत्रकार कल्याण परिषद ने दिनेश तिवारी को बनाया प्रयागराज का जिलाध्यक्ष


प्रयागराज, 01 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार तिवारी को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद की कोर कमेटी की संस्तुति के उपरांत यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया। दिनेश तिवारी के अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सोनकर एवं सचिव बलराम शुक्ला ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर, सचिव बलराम शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण मिश्रा, कपिल सिंह, विमलेश मिश्रा, सिद्धनाथ द्विवेदी, जे.पी. श्रीवास्तव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story