डीआईजी, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को परोसा भोजन

WhatsApp Channel Join Now
डीआईजी, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को परोसा भोजन


डीआईजी, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को परोसा भोजन


मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस लाइन आरटीसी में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी मुनिराज, जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ अन्य अधिकारियों ने खुद प्रशिक्षु सिपाहियों को अपने हाथ से खाना परोसा। बाद में अधिकारियों ने उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इस बड़ा खाना के आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षु सिपाहियों के मनोबल को सुदृढ़ करना और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, एएसपी/ क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली सुनीता दहिया, सीओ कटघर गौवर तिवारी, सीओ हाईवे राजेश कुमार, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story