भारत-नेपाल सीमा पर समन्वय के साथ विशेष सतर्कता जरूरी

WhatsApp Channel Join Now

सिद्धार्थनगर, 09 सितंबर (हि.स.)। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती संजीव त्यागी नेे बुधवार को पुलिस अधीक्षक के साथ बढ़नी में सशस्त्र सीमा बल के कैम्प में सीमा सशस्त्र बल तथा इंटलीजेंस ब्यूरो, कस्टम, पुलिस अभिसूचना, रा आदि विभाग के अधिकारियों के साथ गोष्ठी किया।

इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर आपसी समन्वय बनाकर विशेष सतर्कता बरतने व अवैध घुसपैठ तथा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने का निर्देश दिया है ।

उन्होंने गोष्ठी के दौरान कई बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाने तथा अवैध तस्करी, घुसपैठ पर पूर्णतः अंकुश लगाने को कहा। साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय व सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने की आवश्यकता बताई। डीआईजी ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने को कहा।आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संयुक्त कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।गोष्ठी के अंत में उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने का निर्देश दिया। गोष्ठी में सीमा सशस्त्र बल के अधीक्षक के अलावा सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

Share this story