धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव


मुरादाबाद, 06 जनवरी (हि.स.)। सिखों के दसवें श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव जनपद में धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में अखंड पाठ साहब पूर्ण हुआ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर का छखा।

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव का शुभारंभ तीन जनवरी को भव्य नगर कीर्तन साथ शुरू हुआ, जिसका समापन 6जनवरी काे हुआ। चार जनवरी की सुबह गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहब का आरंभ हुआ था जो आज पूर्ण हुआ। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरिनंद्रपाल सिंह ने गुरुजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। पंजाब से आए रागी जत्था ज्ञानी ओंकार सिंह, ज्ञानी हरमिंदर सिंह और करनैल सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके कीर्तन व अटूट लंगर में सैकड़ों लोगों ने लंगर छका।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story