कुशीनगर के धीरेन्द्र यादव बने बैंकिंग सेक्टर का भरोसेमंद नाम, ग्रीस तक गूंज

WhatsApp Channel Join Now

- ग्रीस में मिलेगा 'अदित्य बिरला सन लाइफ़ एशिया प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड-2026'

- संघर्ष, ईमानदारी और ग्राहक विश्वास के दम पर 20 करोड़ रुपये से अधिक के हाउसिंग लोन व्यवसाय से बनाई विशिष्ट पहचान

कुशीनगर। आर्थिक अभावों के बीच शुरू हुआ सफर आज अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंच गया है। कुशीनगर के कसया क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी धीरेन्द्र यादव ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और ग्राहकों के विश्वास के बल पर बैंकिंग एवं हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में ऐसी पहचान बनाई है कि उनका चयन वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'अदित्य बिरला सन लाइफ एशिया प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड-2026' के लिए हुआ है। यह सम्मान ग्रीस में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। 

ं

देश के प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के साथ 20 करोड़ रुपये से अधिक के हाउसिंग लोन व्यवसाय का सफल संचालन कर चुके धीरेन्द्र आज पूर्वांचल के भरोसेमंद वित्तीय सलाहकारों में गिने जाते हैं। उनकी उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभा भी मेहनत, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर वैश्विक पहचान बना सकती है।

मेहनत, विश्वास और पारदर्शिता बनी सफलता का आधार
धीरेन्द्र यादव का मानना है कि बैंकिंग व्यवसाय में सबसे बड़ी पूंजी धन नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास होता है। यही सोच उन्हें निरंतर आगे बढ़ा रही है। संघर्ष से सफलता तक का उनका सफर आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और कार्यशैली में ईमानदारी व पारदर्शिता हो, तो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की नई मिसाल कायम की जा सकती है।

संघर्ष से बनाई सफलता की नई इबारत
धीरेन्द्र यादव का बचपन आर्थिक कठिनाइयों के बीच बीता। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनी ताकत बनाकर उन्होंने बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखा। ग्राहकों के प्रति ईमानदार व्यवहार, पारदर्शी कार्यशैली और समयबद्ध सेवा ने उन्हें धीरे-धीरे इस क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई।

देश के प्रमुख वित्तीय संस्थानों के साथ बनाया भरोसे का रिकॉर्ड
धीरेन्द्र यादव ने देश के अग्रणी बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के साथ उल्लेखनीय कार्य करते हुए करोड़ों रुपये के हाउसिंग लोन व्यवसाय का सफल संचालन किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से उन्होंने 8 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन व्यवसाय का सफल निष्पादन किया है, जो उनके मजबूत ग्राहक नेटवर्क और पेशेवर दक्षता का प्रमाण है। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ उन्होंने 6 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन व्यवसाय का सफल रिकॉर्ड स्थापित किया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अनेक परिवारों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के माध्यम से उन्होंने 4 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन व्यवसाय को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है। ग्रामीण अंचलों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और पात्र परिवारों को आवासीय ऋण उपलब्ध कराने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। अदित्य बिरला कैपिटल के साथ उन्होंने 2 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन व्यवसाय का सफल संचालन किया है। निजी वित्तीय संस्थानों के साथ उनकी पेशेवर कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन 'अदित्य बिरला सन लाइफ़ एशिया प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड-2026' के लिए हुआ है। यह सम्मान उन्हें ग्रीस में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

बीमा क्षेत्र में भी बनाई राष्ट्रीय पहचान
बैंकिंग के साथ-साथ बीमा क्षेत्र में भी धीरेन्द्र ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वह एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) तथा सीओटी (कोर्ट ऑफ द टेबल) क्लब के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। बीमा उद्योग में इन दोनों उपलब्धियों को पेशेवर उत्कृष्टता, उच्च प्रदर्शन और ग्राहकों के विश्वास का वैश्विक मानक माना जाता है। बैंकिंग और इंश्योरेंस, दोनों क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन ने धीरेन्द्र यादव को वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित नाम के रूप में स्थापित किया है।

Share this story