धीमरी जमीन घोटाले में विभागीय संलिप्तता की भी जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
धीमरी जमीन घोटाले में विभागीय संलिप्तता की भी जांच शुरू


मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के नगर क्षेत्र स्थित धीमरी के 13 बीघा सरकारी जमीन घोटाले का मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस दस्तावेज लेने के बाद शक के दायरे में आए लोगों के बयान रिकार्ड करेगी। जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर सोमवार को विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

धीमरी गांव के अमरजीत ने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से ग्राम समाज की 13 बीघा जमीन की खतौनी में अपना नाम तहसील के अधिकारियों के माध्यम से दर्ज करा लिया था। करोड़ों की जमीन पर नाम चढ़ने के बाद उसने पांच लोगों को बेच दिया। इस मामले में जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट सदर डॉ. राम मोहन मीणा को जांच के आदेश दिए थे।

एसडीएम सदर ने आज जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन की खरीद करने वालों में लेखपाल की पत्नी भी शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story