मुरादाबाद रेल मंडल में चलने वाली धनबाद-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ाया

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद रेल मंडल में चलने वाली धनबाद-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ाया


मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित धनबाद और चंडीगढ़ के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03311/03312 के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03311/03312 कुल 15-15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 12 जुलाई 2026 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 14 जुलाई तक संचालित होगी।---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story