उप्र के डीजी पीएसी आलोक सिंह का वीआरएस आवेदन मंजूर, अब संभालेंगे यूपीपीएससी अध्यक्ष की कुर्सी

WhatsApp Channel Join Now
उप्र के डीजी पीएसी आलोक सिंह का वीआरएस आवेदन मंजूर, अब संभालेंगे यूपीपीएससी अध्यक्ष की कुर्सी


लखनऊ, 29 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के आवेदन को स्वीकार लिया गया है। शासन ने उन्हें हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद ही उन्होंने वीआरए के लिए आवेदन किया था। शासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आलोक सिंह ने 26 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की संस्तुति के बाद शासन ने सम्यक विचारोपरांत उनका आवेदन स्वीकार कर लिया। रविवार को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, पीएसी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात थे। वीआरएस मंजूर होने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी, 2029 तक रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785351 Articles

Share this story