सावन में सेवा और भक्ति से मजबूत होती है भाईचारे की भावना : रवि बाजपेयी

WhatsApp Channel Join Now
सावन में सेवा और भक्ति से मजबूत होती है भाईचारे की भावना : रवि बाजपेयी


कानपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पवित्र अवसर है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धा के साथ समाजसेवा और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है। यह बातें सोमवार को भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने कहीं।

श्रावण मास के चौथे सोमवार के अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और दिनभर भक्तों का पहुंचना जारी रहा।

भंडारे के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। दोपहर से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर तक चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी संभालीं। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

भंडारे के आयोजक एवं 211-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रवि बाजपेयी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना के साथ सेवा कार्य करने की भी विशेष महत्ता है। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने और एक-दूसरे की सहायता करने का अवसर मिलता है। धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, श्रद्धा और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक, श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में देर तक धार्मिक माहौल बना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story