गुरु पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी

WhatsApp Channel Join Now
गुरु पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी


फर्रुखाबाद,29 जुलाई (हि. स.)। जनपद में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगाघाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई । गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया|

जनपद के पांचाल घाट,बरगदिया घाट,श्रंगीरामपुर और ढाई घाट व रानी घाट पर हजाराें की संख्या में स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी|गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई,शाहजहांपुर,मैनपुरी, कासगंज, कन्नौज और एटा जिलाें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना कर अपने अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया| सभी घाटों पर भगवान श्री सत्यनारायण की कथाएं सुनी गईं और श्रद्धानुसार दान-पुण्य भी अर्पित किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। गोताखोरों की टीमें भी मुस्तैद रहीं और फ्लैट यूनिट लगातार शक्ति से निगरानी कर रही थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शहर के पांचाल घाट पुल पर बीते दिनों हुए ज्वाइंट कार्य के कारण डिवाइडर रखे गए थे,जिससे आंशिक जाम की स्थिति भी बनी रही। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस और पांचालघाट चौकी प्रभारी वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिखे| समाचार लिखे जाने तक गंगा स्नान जारी है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story