ऐसी विधानसभा देश ही नहीं, विदेश में भी देखने को नहीं मिली : देवकीनंदन ठाकुर

WhatsApp Channel Join Now
ऐसी विधानसभा देश ही नहीं, विदेश में भी देखने को नहीं मिली : देवकीनंदन ठाकुर


ऐसी विधानसभा देश ही नहीं, विदेश में भी देखने को नहीं मिली : देवकीनंदन ठाकुर


ऐसी विधानसभा देश ही नहीं, विदेश में भी देखने को नहीं मिली : देवकीनंदन ठाकुर


लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। प्रख्यात भागवत कथावाचक एवं आध्यात्मिक गुरु पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन का भ्रमण किया। विधानसभा की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा, ऐतिहासिक विरासत, भव्य वास्तुकला तथा आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन करने के उपरांत उन्होंने कहा कि ऐसी विधानसभा देश ही नहीं, विदेश में भी देखने को नहीं मिली।

उन्होंने विधानसभा भवन को भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विकास का अनुपम प्रतीक बताया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूज्य महाराज का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों के बीच सनातन संस्कृति, राष्ट्रनिर्माण, लोकमंगल, सामाजिक समरसता तथा मानवीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।

पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है, जब उसके केंद्र में सेवा, संस्कार और जनकल्याण की भावना हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक तकनीक के समन्वय की सराहना करते हुए इसे अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने भगवान श्रीराधा-कृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story