जिला पंचायत बैठक में नाै कराेड़ रूपये के विकास कार्याें की मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्र में तेज गति से नहीं बजेंगे डीजे

WhatsApp Channel Join Now
जिला पंचायत बैठक में नाै कराेड़ रूपये के विकास कार्याें की मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्र में तेज गति से नहीं बजेंगे डीजे


नोएडा, 23 फ़रवरी (हि.स.)। गौतमबुद्ध नगर के जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बजट बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026–2027 के लिए करीब नौ करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए और आय का लक्ष्य लगभग 15 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि बैठक में पंचम वित्त आयोग की अनुमानित धनराशि लगभग 3.40 करोड़ आंकी गई। बैठक में बताया गया कि गांवों की गलियों में तेज ध्वनि में डीजे बजते हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। डीजे एक जगह खड़े होकर घंटों तक बजता रहता है।

इस पर रोक का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के श्मशान घाटों पर शवदाह गृह निर्माण को प्राथमिकता देने के संबंध में सहमति दी गई। कई गांवों में श्मशान घाटों की स्थिति बेहतर नहीं है। यहां बारिश से बचने के इंतजाम नहीं हैं। पूर्व में तिरपाल के नीचे शव दाह करने के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ऐसे में निर्माण को प्राथमिकता पर सहमति दी गई। बैठक में विधायक दादरी तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मोहिनी, जयवती देवी, सुनील भाटी, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार, सीवीओ डॉ. अरुण कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story