देवा मेले की हॉकी प्रतियोगिता में चार मुकाबले, बाराबंकी और गोला गोकरणनाथ की टीमों ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
देवा मेले की हॉकी प्रतियोगिता में चार मुकाबले, बाराबंकी और गोला गोकरणनाथ की टीमों ने मारी बाजी


बाराबंकी 29 अक्टूबर (हि.स.)। देवा मेला-2026 में आयोजित नॉकआउट हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हॉकी मैदान पर खेले गए चार मैचों में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार खेल, बेहतरीन तालमेल और गोल करने के प्रयासों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बाराबंकी स्टेडियम की टीम ने बहराइच को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में गोला गोकरणनाथ की टीम ने रामपुर को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने गांधी क्लब बाराबंकी को 1-0 से शिकस्त दी। वहीं, चौथे मैच में वारसी क्लब देवा और नगर पंचायत शिवगढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित खेल में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंत में ट्राईब्रेकर के जरिए नगर पंचायत शिवगढ़ की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story