देव दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा दीपकों की सजावट

WhatsApp Channel Join Now
देव दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा दीपकों की सजावट


वाराणसी, 05 नवम्बर(हि. स.)। कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी के घाटों पर दीपक जलाकर मनाए जाने वाले देव दीपावली पर्व को देखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के नमो घाट से क्रूज पर सवार हुए। देव दीपावली पर घाटों पर हुई दीपकों की सजावट को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आनंदित हो उठे।

उन्होंने साथ में खड़े जनप्रतिनिधियों राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल और विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी से घाटों के संबंध में तमाम जानकारी भी ली। घाटों के इतिहास की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कई बार हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर देव दीपावली उत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। क्रूज पर सवार होने के बाद मुख्यमंत्री योगी नमो घाट से दीपकों और झालरों की सजावट देखते रहे और धीरे-धीरे क्रूज दशाश्वमेध घाट की ओर बढ़ता गया। महाराजा चेतसिंह किला घाट पर लाइटिंग को दूर से देखकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story