देतरिया : मदनपुर थाने में 62 मुकदमों से संबंधित 540 लीटर अवैध शराब नष्ट

WhatsApp Channel Join Now
देतरिया : मदनपुर थाने में 62 मुकदमों से संबंधित 540 लीटर अवैध शराब नष्ट


देवरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। माल निस्तारण अभियान के तहत मदनपुर थाना पुलिस ने बुधवार को 62 आबकारी मुकदमों से संबंधित 540 लीटर अवैध शराब नियमानुसार नष्ट कराई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन), एफटीसी प्रथम और एसीजेएम देवरिया के आदेश के अनुपालन में 14 अक्टूबर को थाना मालखाने में रखी 62 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से संबंधित 540 लीटर अवैध शराब का निस्तारण कराया गया। इसके लिए थाना परिसर में गड्ढा खुदवाया गया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से संबंधित मुकदमों में माल निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। जनपद पुलिस की ओर से मालखानों में रखे मुकदमों से संबंधित सामान का निस्तारण नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story