सही मतदाता सूची से ही भविष्य के निष्पक्ष चुनाव की नींव हाेगी मजबूत : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
सही मतदाता सूची से ही भविष्य के निष्पक्ष चुनाव की नींव हाेगी मजबूत : केशव प्रसाद मौर्य


-गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर शोर मचाने वाले दलों के ’मन में चोर’प्रयागराज, 04 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव की जीत के बाद प्रथम प्रयागराज आगमन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत किया और उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव की बधाई दी। केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और गंगा पार, यमुना पार और प्रयागराज महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर अभियान को लेकर बैठक की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें सौ प्रतिशत एसआईआर अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें। क्योंकि सही मतदाता सूची ही भविष्य के हर सही और निष्पक्ष चुनाव की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि फर्जी वोट के कारण हम लोग विधायक, सांसद, पार्षद के पिछले चुनाव में ऐसे कई विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र और नगर निगम और नगर निकाय के क्षेत्र में हम कुछ वोटों से सफल नहीं हो पाए हैं। ऐसे चुनावी क्षेत्र में हम एसआईआर अभियान को सौ प्रतिशत सफल बनाएंगे तो निश्चित रूप से हम सफल होंगे। और जिन चुनावी क्षेत्रों में हम सभी चुनाव जीत रहे हैं ,वहां पर और वोटों से हम चुनाव जीतेंगे। इसलिए सब काम छोड़कर हमें एसआईआर अभियान को सफल बनाना है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना, आजमगढ़ जैसे उत्तर प्रदेश के विधान सभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एसआईआर अभियान हो चुका है, जबकि अपने महानगर के पश्चिम विधानसभा में 66 प्रतिशत, उत्तरी विधानसभा में 71 प्रतिशत और दक्षिणी विधानसभा में 62 प्रतिशत ही एसआईआर अभियान हुआ है। इसे हमें 100 प्रतिशत सफल करना है। भारतीय जनता पार्टी ने एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं ,इसलिए सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में जुटे रहें। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के बाद हमें स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी करनी है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव की जीत बधाई दी और महापौर गणेश केसरवानी और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वागत किया। संचालन महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक के उपरांत उन्होंने अपने बूथ के पदाधिकारियों, संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि 2026 में प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला दिव्य एवं भव्य माघ होगा जिसकी केंद्र एवं प्रदेश सरकार सरकार ने पूरी तैयारी की है और माघ मेला को सफल बनाने के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल रखा है।उप मुख्यमंत्री ने एसआईआर अभियान को लेकर कहा कि गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर शोर मचाने वाले दलों के ’मन में चोर’ है। बिहार ने साबित कर दिया है कि उनका पक्ष कमजोर है और दशकों तक ’फर्जी वोटिंग’ के जरिए सत्ता की मलाई खाने वाले दल, फर्जी वोट कटने से अब जमीन पर आ गए हैं।उन्हाेंने कहा कि एस आई आर अभियान का मुद्दा, जिसने बिहार में कांग्रेस, राजद, सपा समेत पूरे विपक्ष को आईना दिखा दिया और इस पर भी ये सभी दल सबक लेने को तैयार नहीं दिखते मानों राहु-केतु इनके कपार पर निरंतर मंडरा रहे हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, वरूण केसरवानी, राजेश केसरवानी, उमेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सुभाष वैश्य, डॉ. शैलेश पांडे, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, आदि गंगा पार जमुना पार एवं प्रयागराज महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story