उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर को आएंगे सुईथाकला

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर को आएंगे सुईथाकला


जौनपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर को जौनपुर के सुईथाकला क्षेत्र स्थित छीतमपट्टी गांव आएंगे। शासन की ओर से उनका आधिकारिक भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे छीतमपट्टी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह 12:10 बजे वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी के पैतृक आवास पहुंचकर उनसे और परिजनों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी भतीजी को आशीर्वाद देंगे।

गौरतलब है कि 25 नवंबर को हेमंत तिवारी के पैतृक आवास पर वैवाहिक आयोजन है। उपमुख्यमंत्री दो दिन पहले पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:40 बजे वह आवास से रवाना होकर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग को आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781396 Articles

Share this story