वालीबॉल प्रतियोगिता को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
वालीबॉल प्रतियोगिता को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की बैठक


लखनऊ, 10 मार्च(हि.स.)। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अपने आवास पर उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा की आकस्मिक बैठक की। उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी से आगामी वालीबॉल प्रतियोगिता के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त किया।

वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से बैठक में शामिल हुए सुनील तिवारी के अलावा बीएन मिश्रा, मो. इलियास, प्रदीप चौहान, डीके शाही, राघवेंद्र दुबे, विमल पाण्डेय, प्रदेश संयोजक विशाल मिश्र ने एसोसिएशन की गतिविधियों और आगामी आयोजनों के बारे में बताया। डीके शाही ने कहा कि खेल का बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें वालीबॉल भी खेल की दुनिया में अपनी जगह बनाये रखे, इसकी बेहद आवश्कता है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बैठक में कहा कि प्रदेश में वालीबॉल को प्रोत्साहिक करने के लिए एक समिति बेहतर कार्य कर रही है। इस समिति के पदाधिकारियों के साथ उनके आगामी प्रतियोगिओं को लेकर बैठक की है। जिसमें प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी पदाधिकारियों ने साझा किया है। प्रदेश सरकार वालीबॉल को भी सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए और इससे जुड़े खिलाड़ियों के भविष्य के लिए कटिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story