करंट लगने से किशोर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट लगने से किशोर की मौत


देवरिया, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र स्थित सिंगहीं गांव में बुधवार को करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई।

थानेदार अविनाश मौर्यने बताया कि गिरिश चाैहान का इकलाैता बेटा किसन (15) था। बुधवार काे वह बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की माैत के बाद मां मीना का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर सुरौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यदि शव का पोस्टमार्टम कराया जाता है तो उसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि हो सकेगी।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story