देवरिया: करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बटुलई गांव में करंट लगने से एक युवक की शुक्रवार की शाम को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

थानेदार राकेश राय ने बताया कि बटुलई निवासी सत्येन्द्र चौहान (25), किसी कार्य के दौरान बिजली के संपर्क में आ गए। अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत हो गया।

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story