देवरिया: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस


देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केलुहवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर गुरुवार को आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

मदनपुर थानेदार नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान वीरभद्र शर्मा (22) पुत्र शेषनाग के रूप में हुई है। युवक ने घर की छत में लगी कुंडी में गमछे के सहारे फांसी लगाई है।

परिजनों को घटना की जानकारी दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त हुई जब उन्होंने बेटे का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story