देवरिया : रुद्रपुर सीएचसी के कर्मचारी आवास में महिला मृत मिली, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : रुद्रपुर सीएचसी के कर्मचारी आवास में महिला मृत मिली, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


देवरिया, 25 अक्टूबर (हि.स.)।

रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी आवास में रविवार को गुड़िया मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी आवास में रविवार को गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमनलाल मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मामले में महिला के परिजनों की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि, डायल 112 के माध्यम से थाना रुद्रपुर को पूर्णिमा विश्वकर्मा ने सूचना दी कि सीएचसी रुद्रपुर के अंतर्गत कर्मचारी आवास में उनकी रिश्तेदार गुड़िया विश्वकर्मा मृत अवस्था में पड़ी हैं। सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया ।

उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।

इस मामले में वादिनी लालती देवी पत्नी स्वर्गीय हरिहर विश्वकर्मा की तहरीर पर थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है। मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766367 Articles

Share this story