देवरिया : 25 हजार रुपये का इनामी गो-तस्कर शबरुद्दीन उर्फ दलाल गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : 25 हजार रुपये का इनामी गो-तस्कर शबरुद्दीन उर्फ दलाल गिरफ्तार


देवरिया, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बनकटा थाना पुलिस ने गुरुवार काे गो-तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है । अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी शबरुद्दीन उर्फ दलाल (40) पुत्र स्व. भरत के रूप में हुई है।

उन्हाेंने बताया पुलिस के अनुसार, शबरुद्दीन के खिलाफ बनकटा थाने में आठ सितंबर 2026 को गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के खिलाफ वर्ष 2024 में भी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। ----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story