देवरिया: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 03 अप्रैल (हि.स.)। पाक्सो एक्ट के वांछित एक अभियुक्त को थाना एएचटी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली में दर्ज पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त करन साहनी उर्फ करन शाह पुत्र अशोक साहनी को मुखबिर की सूचना पर देवरिया-सलेमपुर रोड स्थित जिला कारागार के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उक्त मामले में 5 मार्च 2025 को वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच एएचटी थाना द्वारा की जा रही थी। बाद में 24 दिसम्बर 2025 को पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story