देवरिया : साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले रुपये

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले रुपये


देवरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की सुरौली थाना पुलिस की साइबर टीम ने ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई पांंच हजार तीन सौ 55 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बुधवार काे बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा निवासी प्रेमचन्द चौरसिया ने 20 सितंबर को साइबर ठगी के संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सुरौली थाने की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और पीड़ित के खाते में पांच हजार तीन सौ 55 रुपये की पूरी धनराशि ट्रांसफर करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर प्रेमचन्द चौरसिया ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story