देवरिया : दो जगह पेड़ गिरने से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त
देवरिया, 26 सितंबर (हि.स.)। जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित रहा। बैतालपुर डिपो के पास दोपहर में पेड़ गिरने के बाद करीब पांच घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इसके बाद रात में बैतालपुर क्षेत्र में एक अन्य स्थान पर ओएचई वायर और ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के कारण राहत और मरम्मत कार्य में भी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैतालपुर डिपो के पास शनिवार की दोपहर करीब 2:15 बजे किलोमीटर संख्या 464/3-5 के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही रेल परिचालन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7:15 बजे रेल परिचालन बहाल हो सका। इस दौरान कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
रेलवे के अनुसार, 651016 डेमो अयोध्या-भटनी और 13508 आसनसोल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं 15909 अवध-असम एक्सप्रेस को छपरा से बाराबंकी होते हुए उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन देवरिया नहीं आई। ट्रैक बाधित होने का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा।
गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब 9 घंटे, गाड़ी संख्या 15566 वैशाली सुपरफास्ट़ 10 घंटे,
गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस 8 घंटे और
गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस 5 घंटा 20 मिनट की देरी से चली।
गाड़ी संख्या 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस8 घंटे
,गाड़ी संख्या 14692 मौर्यध्वज एक्सप्रेस 8 घंटे,
गाड़ी संख्या 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 9 घंटे,
गाड़ी संख्या 11038 पूर्णा साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट और गाड़ी संख्या 12166 एलटीटी सुपरफास्ट करीब 3 घंटे 50 मिनट लेट रही।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, गाड़ी संख्या 55055 सवारी गाड़ी 1 घंटा 25 मिनट और गाड़ी संख्या 14617 जनसेवा एक्सप्रेस करीब 30 मिनट की देरी से चली।
दुसरी तरफ शनिवार की रात में बैतालपुर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 459/2-6 के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक अक्षय किलोमीटर संख्या 459/7 पर ओएचई वायर और ट्रैक पर पेड़ गिरा मिला। बारिश के कारण पेड़ हटाने और ओएचई वायर तथा ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में बाधा आती रही। रेलवे कर्मचारियों की टीम स्थिति सामान्य करने में जुटी रही। लगातार दो स्थानों पर पेड़ गिरने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर रुकना पड़ा, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। रेलवे की टीमें दोनों स्थानों पर परिचालन सामान्य करने में जुटी रहीं।
--------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

