देवरिया : काकोरी ट्रेन एक्शन ने हिला दिया था अंग्रेजी हुकूमत की नींव : पवन मिश्र

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : काकोरी ट्रेन एक्शन ने हिला दिया था अंग्रेजी हुकूमत की नींव : पवन मिश्र


देवरिया, 09 अगस्त (हि.स.)।

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खां,राजेंद्रनाथ लाहिड़ी,ठाकुर रोशन सिंह के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक चन्द्रशेखर आजाद के मेडिकल कालेज गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर काकोरी ट्रेन एक्शन में भूमिका निभाने वाले क्रन्तिकारियो को नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को भारतीय क्रांतिकारियों ने लखनऊ के पास काकोरी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोककर ब्रिटिश सरकार के खजाने को अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दिया था। क्रांतिकारियों के इस साहसिक कदम को रोकने के लिए ब्रिटिश सरकार ने मुकदमा चलाकर क्रांतिकारियों को फाँसी और काले पानी जैसी सजा दिया। काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता संग्राम का वह अविस्मरणीय अध्याय है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति को नई ऊर्जा दी।

पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से इस एक्शन के माध्यम से ब्रिटिश शासन को यह बता दिया कि इस देश के संसाधनों पर देशवासियों का ही अधिकार है। देश काकोरी ट्रेन एक्शन के सभी अमर क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन मिश्रा,अम्बिकेश पांडेय, अजय कुमार दुबे वत्स, विजेंद्र चौहान, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, सुनील कुमार,पुनीत,रजनीश आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story