देवरिया जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दीपावली और छठ पर्व की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दीपावली और छठ पर्व की दी शुभकामनाएं


देवरिया, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार काे दीपावली, भाईदूज और छठ पर्व की जनपदवासियाें काे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने सभी जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों एवं उल्लास का पर्व है। सभी लोग त्योहारों का आनंद लेते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पटाखे चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बच्चों एवं परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774155 Articles

Share this story