देवरिया : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई
देवरिया, 18 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में नागरी प्रचारिणी सभागार में बुधवार को भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया।
जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने कहा कि, जनजातीय समुदायों के विकास के लिए प्रयास करना ही भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके आदर्श देश के सभी समुदायों के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। स्वतंत्रता, न्याय, पहचान और सम्मान के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के लोकनायक थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष कर जनजातीय समाज में जागरूकता की अलख जगाई। आदिवासी समाज उन्हें भगवान मानकर धरती आबा के नाम से संबोधित करता है।कार्यक्रम को बैजनाथ गोंड, ओमप्रकाश गोंड, रमाकांत गोंड, विशाल गोंड, गिरजाशंकर गोंड और पप्पू गोंड उर्फ रमेश गोंड ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जयनन्द प्रसाद गोंड, शशि कपूर गोंड, जयप्रकाश गोंड, राधेश्याम गोंड, तारकेश्वर गोंड, डॉ. धुरंधर गोंड, अंबिका गोंड, रामअवतार गोंड, रामाश्रय गोंड, उमाशंकर गोंड सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल भारती गोंड ने किया।
-------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

