देवरिया: किशोर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, जांच में जूटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया: किशोर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, जांच में जूटी पुलिस


देवरिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरीबाजार क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक किशोर का शव मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महरी निवासी दीपक कुमार (15) पुत्र रामानंद का शव गौरीबाजार रेल पटरी के पास स्टेशन क्षेत्र में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

जीआरपी थानेदार अभिषेक का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत होने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story