देवरिया : छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का एसपी रेलवे ने लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का एसपी रेलवे ने लिया जायजा


देवरिया : छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का एसपी रेलवे ने लिया जायजा


देवरिया, 13 नवंबर (हि.स.)। महापर्व छठ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम की मौजूदगी में जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, ट्रेनों, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल, प्रवेश और निकास द्वार, होल्डिंग एरिया तथा आउटर एरिया का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। स्टेशन पर खड़ी मौर्य एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में भी सघन जांच की गई।

एसपी रेलवे ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच करते हुए खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नए कैमरे लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक को संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर लगातार चेकिंग करने को कहा।

उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को तैयार रखने, दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने और लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश दिया। यात्रियों से किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ को देने की अपील की गई। एसपी रेलवे ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने तथा यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story