सेवा संकल्प अभियान : उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व आशाएं सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सेवा संकल्प अभियान : उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व आशाएं सम्मानित


सेवा संकल्प अभियान : उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व आशाएं सम्मानित


देवरिया, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में मंगलवार काे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विकासखंड भटनी में सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष भटनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विधायक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में विभागीय कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में बाल विकास एवं पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सेवा सेतु अभियान के तहत लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभियान के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story