बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन : विजय रावत

WhatsApp Channel Join Now
बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन : विजय रावत


देवरिया, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय रावत ने आरोप लगाया कि बरहज विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। यदि एक सप्ताह के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

इस अवसर पर दिनेश यादव, रणविजय सिंह, अनिल तिवारी, विकास यादव, अमित प्रधान, अनुरुद्ध यादव, विकास तिवारी, गुड्डू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story