देवरिया में रोडवेज बस चालक व कंडक्टर से मारपीट, विरोध में बसों का चक्का जाम

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में रोडवेज बस चालक व कंडक्टर से मारपीट, विरोध में बसों का चक्का जाम


देवरिया में रोडवेज बस चालक व कंडक्टर से मारपीट, विरोध में बसों का चक्का जाम


देवरिया में रोडवेज बस चालक व कंडक्टर से मारपीट, विरोध में बसों का चक्का जाम


देवरिया, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर मंगलवार को बस चालक से मारपीट की घटना से परिवहन विभाग के स्टाफ में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में देवरिया डिपो पर बसों का संचालन कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस चालक समरजीत और परिचालक अखिलेश बस संख्या UP 53 DT 6724 लेकर देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। जब बस पॉलिटेक्निक के सामने पहुंची, तभी कुछ लोगों ने बस को जबरन रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन निगम के अन्य चालक, परिचालक और कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने विरोध स्वरूप देवरिया डिपो में बसों को खड़ा कर दिया और कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। पुलिस ने घायलों का इलाज कराने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपिताें के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story