देवरिया : पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों का धरना

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों का धरना


देवरिया, 24 सितंबर (हि.स.)। यूएफबीयू के आह्वान पर गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच देवरिया पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने शाम 5:30 बजे धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई में भेदभाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। बैंककर्मियों ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान सरकार के समक्ष मांगों को फिर से रखा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

धरने में यूआरबीईयू के जिला मंत्री रवींद्र प्रसाद, सुजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलदीप शाह, शिवानंद त्रिपाठी, गिरिजेश श्रीवास्तव, त्र्यम्बिकेश पांडेय, साहिल, धनंजय सिंह, मत्येंद्र यादव, सौराम दास, अरुण सिंह, रत्नाकर मणि, मनोज तिवारी, प्रवीण शुक्ला, दीपलता, अर्पिता और अर्चना समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story