देवरिया पुलिस ने दो शराब तस्कर किए गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचते थे नकली ब्रांड

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया पुलिस ने दो शराब तस्कर किए गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचते थे नकली ब्रांड


देवरिया, 03 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया की सदर कोतवाली व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हाेली पर्व पर बिहार ले जा रहे शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अपमिश्रित अंग्रेजी शराब, जहरीला रासायनिक द्रव, नकली शील्ड पैक, सीरींज, कूटरचित बारकोड, नकली रैपर कैप्सूल बरामद किया ।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि शर्मा ढाबा के आगे गदपुरवा स्थित सुनील सिंह के मकान से परमेश्वर जायसवाल पुत्र सत्यप्रकाश जायसवाल निवासी लगड़ी देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया व सुनील सिंह पुत्र स्व0 सुराजी सिंह निवासी हिरदोपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, हाल पता शर्मा ढाबा के पास मेहड़ा पुरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया को अपमिश्रित अंग्रेजी शराब भरी बोतल बरामद किया ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0142/2026 धारा 318 (2), 338,336(3), 340(2),178, 274, 275 , 61(2) बीएनएस व 63, 65 कापी राइट एक्ट व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया वे अवैध रूप से केमिकल से अंग्रेजी शराब बनाया जाता है, जो हूबहू अंग्रेजी के विभिन्न ब्रांडों की शराब प्रतीत होती हैं। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि यह काम राजेश मद्धेशिया पुत्र चौथी मद्धेशिया निवासी गौरीबाजार जनपद देवरिया व रोशन लाल यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी हैदराबाद थाना रौनापार जिला आजमगढ़ व लवकुश पुत्र गणेश निवासी मलही टोला ठकराहा नौतन बेलियाह जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार के साथ मिलकर यह काम करते हैं। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story