देवरिया में चोरी के दो ई-रिक्शा व बैटरियां बरामद, चार गिरफ्तार
देवरिया, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के थाना कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार काे चोरी की घटनाओं में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैटरियां बरामद की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बतापा कि गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रशांत कुमार उर्फ सन्नी निवासी परसिया अहिर, बृजमोहन प्रसाद निवासी जिरासो, सुधीर सिंह उर्फ गोल्डेन निवासी लार बउली तथा रौनक शाह निवासी हाटा (जनपद कुशीनगर) शामिल हैं। अभियुक्तों के पास से चोरी के दो ई-रिक्शा, 8 बैटरी, 4 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 कंट्रोलर, 7 चार्जर तथा 31 चोरी की बैटरियां बरामद की गईं।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

