देवरिया में 1.165 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में 1.165 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 31 मार्च (हि.स.) । जनपद देवरिया में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 1 किलोग्राम 165 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त रामप्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने विगत रात्रि में रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रामप्रवेश कुमार पुत्र स्वर्गीय सुदर्शन प्रसाद निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला, थाना कोतवाली देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story