संपूर्ण समाधान दिवस : 239 शिकायताें में से 25 का मौके पर निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
संपूर्ण समाधान दिवस : 239 शिकायताें में से 25 का मौके पर निस्तारण


संपूर्ण समाधान दिवस : 239 शिकायताें में से 25 का मौके पर निस्तारण


देवरिया, 18 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में शनिवार को सलेमपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 214 मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। इस दौरान राजस्व विभाग की 109, पुलिस विभाग की 40, विकास विभाग की 25, शिक्षा विभाग की 4, स्वास्थ्य विभाग की 7, समाज कल्याण विभाग की 11 तथा अन्य विभागों की 43 शिकायतें शामिल रहीं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त सभी शिकायतों की कानूनगो और लेखपाल नियमित समीक्षा करें तथा धारा-24 से संबंधित कोई भी पत्रावली लंबित न रहने पाए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार अलका सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी संबंधित थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story