देवरिया : कुशहरी महोत्सव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : कुशहरी महोत्सव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक ने किया निरीक्षण


देवरिया, 18 नवंबर (हि.स.)। जनपद में कुशहरी महोत्सव के अंतर्गत आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

विधायक ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आयोजन से जुड़ी तैयारियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि आयोजन से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story