शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के शोकाकुल परिवार से मिले मंत्री और जनप्रतिनिधि, हर संभव मदद का भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के शोकाकुल परिवार से मिले मंत्री और जनप्रतिनिधि, हर संभव मदद का भरोसा


देवरिया, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गहिला-दुधैला गांव में सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के परिवार पर हुए दुखों के पहाड़ के बाद सोमवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और विधायक जयप्रकाश निषाद ने परिजनों से मुलाकात की। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

हाल ही में सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह, उनके बेटे गौरव सिंह और बड़े भाई रामसमुझ सिंह का निधन हो गया था। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों से परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आवश्यक कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story