संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालियाें पर हत्या का आरोप
देवरिया, 29 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर गौरी गांव में 37 वर्षीय विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों के आरोपों के बाद मामले को लेकर गांव में चर्चा है। रुद्रपुर क्षेत्र के राजी बेलवा गांव निवासी काजल की शादी कन्हैया से हुई थी। उसकी दो बेटियां सृष्टि (02) और नैना (05) हैं। पिता राम छबीला ने बताया कि काजल चार माह की गर्भवती थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
ससुरालियाें की प्रताड़ना से आहत हाेकर पिछले दाे माह से काजल मायके में रह रही थी। बीती 23 नवंबर काे कन्हैया के मान मनाैवल के बाद बेटी काे ससुराल भेजा था। रविवार की सुबह बेटी की माैत की खबर मिली है। परिवार के लाेग मायके पहुंचे और बेटी की लाश काे देखकर ससुरालियाें के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
क्षेत्राधिकारी गाैरव सिंह ने बताया एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हुई है। बेटी के परिवार के लाेगाें ने ससुरालियाें पर दहेज उत्पीड़न का आराेप लगाया है। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

