देवरिया : कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती, उनके योगदान को किया याद

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती, उनके योगदान को किया याद


देवरिया : कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती, उनके योगदान को किया याद


देवरिया, 19 नवंबर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में गुरुवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसी महान नेता ने कभी जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया और देश के लिए शहादत दी।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा, शिव शंकर सिंह, शहनाज जफर, रीता देवी, नागेंद्र शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, सुभाष राय, रविन्द्र मल्ल, सत्य प्रताप मिश्रा, संदीप मल्ल, मानवेन्द्र तिवारी, अजय सिंह सैथवार, जयप्रकाश धनगर, रत्नेश मल्ल पिंटू, अरविन्द शाही, जुलेखा खातून, मुकुंद भास्कर मणि, ऋषिकेश मिश्रा, हरिहर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, संदीप पाण्डेय, मधु देवी, निर्मला वर्मा, चंद्रिका यादव, गंगा कुशवाहा, विजय शंकर मिश्रा और इजहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story