देवरिया : छठ पर्व पर जिलाधिकारी के नाम से जारी हुआ फर्जी अवकाश पत्र, डीएम ने किया खंडन

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : छठ पर्व पर जिलाधिकारी के नाम से जारी हुआ फर्जी अवकाश पत्र, डीएम ने किया खंडन


देवरिया, 15 नवंबर (हि.स.)। छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी के नाम से सोशल मीडिया पर स्कूलों में छुट्टी घोषित किए जाने का एक फर्जी पत्र प्रसारित किया जा रहा है। पत्र वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने इसका रविवार की शाम को खंडन किया है।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय से इस तरह का कोई अवकाश आदेश जारी नहीं किया गया है।

फर्जी पत्र में छठ पर्व के अवसर पर छुट्टी घोषित किए जाने की बात कही गई है। पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने पत्र को फर्जी बताते हुए लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के अवकाश की आधिकारिक सूचना जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के माध्यम से ही मान्य होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले पत्रों की सत्यता की जांच किए बिना उन्हें साझा न करें।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777757 Articles

Share this story