देवरिया: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत


देवरिया: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत


देवरिया, 05 अप्रैल (हि. स.)।

देवरिया जनपद में एक दुखद हादसा सामने आया है। सदर क्षेत्र के पिपरपाती वार्ड नंबर 2 निवासी 75 वर्षीय श्री किशून प्रसाद (पुत्र रजई) की ट्रेन की चपेट मेंरविवार को आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि किशून प्रसाद खेत की ओर गए थे। इसी दौरान चकियवा रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

सदर कोतवाल राकेश राय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। परिवार के लोगों से बात की जा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story